भाजपा अपनी विफलताओं को कबूल करे : शक्ति
पटना, मई 28 -- प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि आज बिहार सहित 25 राज्यों में भाजपा की सरकार है। अधिकतर राज्य कर्ज में डूबे हैं। उन्होंने मांग की कि भाजपा अपनी विफलताओं को स्वीकार करे। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार फिर भाजपा ने बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या को भगाने का शगूफा छोड़ दिया है। पांच राज्यों के चुनाव के पहले भाजपा कहती थी कि देश में किसी चीज की किल्लत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त भंडारण है। मगर जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, कई तरह का राग अलापना शुरू कर दिया गया। जो संकट है उसका सामना करने के लिए सरकार का संकल्प सामने आना चाहिए था। यह भी पढ़ें- भाजपा अपनी विफलताओं को कबूल करे : शक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.