कुशीनगर, अप्रैल 23 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा और कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर बुधवार को कुशीनगर पहुंचे। पूर्व सांसद ने कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर में पहुंचकर तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। इसके बाद वे कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के दिवंगत पिता स्व. लाल बाबू पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव गड़हिया पाठक को रवाना हो गए। इस दौरान सभासद प्रभुनाथ सिंह, अजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, किरन सिंह व बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वैशाली में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.