कोडरमा, जुलाई 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला बैठक रविवार को झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री महादेव दास ने किया। बैठक में किशुन दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज देश और समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक, पौधरोपण कर एसआईआर पर हुई चर्चा उन्ह...