शामली, मार्च 5 -- विकासखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। थानाभवन विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही देश और संसद संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, उसी के अनुरूप उनकी सरकार गरीबों, किसानों, बहनों, यु...