भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बने चंद्रिका
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- जलालपुर, संवाददाता जलालपुर नगर निवासी वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, सुरेश गुप्त,विकाश निषाद, विकास सोनकर, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर और ने पहुंचकर बधाई दी। सभी नेताओं ने मिष्ठान खिलाकर और माला पहनाकर चंद्रिका प्रसाद को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनके योगदान का सम्मान बताया। चंद्रिका प्रसाद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बने चंद्रिका
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.