जमशेदपुर, जून 30 -- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से जिलाध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में परसुडीह के तिलका गढ़ में हूल दिवस के अवसर पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस मौके पर अपने वक्तव्य में रमेश बास्के ने कहा कि नई पीढ़ी को आज के आधुनिक युग में आने वाली समस्या के प्रति जागरूक होने के आवश्यकता है। नई पीढ़ी से परिसीमन से संबंधित विषय पर चर्चा की गई और युवा पीढ़ी को जागरूक करने का आहवान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, संजय सिंह सरदार, गुलशन टुडू, सुरेंद्र टुडू, प्रकाश सडिल, झुझार सम्मड जैसे प्रमुख कार्यकर्ता और तिलका गढ़ माझी बाबा एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-क...