भाजपा अनिता देवी हत्याकांड पर राजनीति बंद करे : कांग्रेस
रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा की ओर से बेरमो की अनीता देवी के दुखद निधन को लेकर की जा रही बयानबाजी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, भ्रामक और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। एक संवेदनशील घटना पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाए भाजपा इसे राजनीतिक हथियार बनाकर अपनी खोई हुई जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा खड़ी : अमर कुमार बाउरीभाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी के आरोपों को कांग्रेस पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण करार देती है। जिस भाजपा को आज कानून-व्यवस्था की चिंता सताने लगी है, वही भाजपा देशभर में दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चुप्पी साध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.