नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित कालिबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं मां काली और मां कामाख्या की पवित्र भूमि में पार्टी की जीत के लिए नमन करने आया हूं। नवीन के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों की कमी को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति और विरासत केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के रिजल्ट आए नहीं थे और UP पहुंचे भाजपा दिग्गज, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक ऐक्टिव यह भी पढ़ें- बंगाल की वो सीट, जहां अभी तक नहीं आ...