लखनऊ, सितम्बर 20 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार से दो दिन के लिए यूपी प्रवास पर हैं। इस दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव को लेकर नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक कारणों से अहम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 घंटे, मुख्यमंत्री का पांच घंटे का रहेगा मेरठ प्रवास यूपी में राजनीतिक गतिविधियाँ प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन यूपी में चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और सम्मेलनों का नेतृत्व करेंगे। सोमवार को नितिन नवीन मेरठ में इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक व उपवन में अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और फिर वे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में यु...