गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गिरिडीह के नेतृत्व में रविवार को सदर प्रखंड के गपई रविदास टोला में संत रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान, जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने भी संत रविदास के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास कर रहे थे। मौके पर हेमलाल कुमार दास, दिनेश दास, सुरेश दास, दिलीप दास, जगदीश दास, जगन दास, जगत दास, नकुलपुरी मंडल, शिवलाल तुरी सहित कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.