भाजपायों ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
मुरादाबाद, जून 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव शुक्रवार को नगर सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय आम जनमानस ने विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर केक काटकर और मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। इस भव्य और व्यापक स्तर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम की कमान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. अमित चौहान ने संभाल रखी थी। उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में भी इस उत्सव की गूंज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.