पूर्णिया, जनवरी 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी भाजपा कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 74वां जन्मदिन पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने परिवार के सदस्य समझते थे। कार्यकर्ताओं की सुख-दुख में हमेंशा खड़े रहते थे। इस अवसर पर अवधेश साह, लाल बिहारी यादव, अजय सिंह, विजय सिंह, वीर नारायण गुप्ता तथा लाल बिहारी यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का न सिर्फ खयाल रखते थे बल्कि उनके सुख-दुख में शामिल भी होते थे। इस अवसर पर अजय सिंह, विजय सिंह, अवधेश साह,दिलीप झा, मनोज गुप्ता, संतोष चौरसिया, नवनीत सिंह, राजेश रंजन यादव, गुंजन शर्मा, मंटू कुमार दास, नितिन जायसवाल, सुरेन्द्र सा...