भदोही, अप्रैल 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के सदर मोहाल में सोमवार को व्यापार मंडल और भाजपा पदाधिकारियों की ओर से आंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार खटाई के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसे देश सदैव याद रखेगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भाजपा नगर मंडल ने मनाई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती इस मौके पर वीरेंद्र पांडेय, विनीत मिश्रा (चुल्ली), अरुण उर्फ मिंकू, दिनेश उमर, कोमल अयोध्यावासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.