मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के प्रस्तावित मुजफ्फरनगर आगमन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को स्थानीय जिला सहकारी बैंक सभागार में भाजपाईयों की बैठक हुई, जिसमें मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जनसभा एवं रोजगार में मेले में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा जनपद के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाला वृहद रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रशिक्षित एवं योग्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार ...