रिषिकेष, मई 16 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपाइयों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम करने की बात कही। प्रत्येक बूथ में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। शनिवार को डोईवाला नगर पालिका सभागार में भाजपा के संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की बैठक हुई। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की जड़ें जितनी मजबूत होंगी, उतनी ही मजबूती से भाजपा जनता की सेवा कर पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी। बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क ही भाजपा को फिर से ऐतिहासिक जीत दिलाएगा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। क...