मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। स्थानीय गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी से संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि गत छह अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्...