देवघर, दिसम्बर 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय देवघर में गुरुवार को झारखंड निर्माता सह भारत रत्न व कुशल राजनीतिक प्रखर वक्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई । मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि वे हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी को सींचने का काम किया और पार्टी को शुन्य से शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने राष्ट्रवाद को मजबूत किया एवं राष्ट्र निर्माण के साथ उन्होंने झारखंड का भी निर्माण कर झारखंड को भी विकास की गति देने का काम किया। कहा कि आज उन्हीं के बदौलत हम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.