मथुरा, अप्रैल 27 -- बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह की अगुवाई में रविवार को चुंगी चौराहा पर महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले नेताओं का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। रविवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए भाजपा के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए चुंगी चौराहा पहुंचे। नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी का प्रतीकात्मक पुतले में आग लगाकर विरोध प्रकट किया। वक्ताओं ने पुतले जलाकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और टीएमसी की मानसिकता को महिला विरोधी बताया और कहा कि विपक्षी दल अपनी संकीर्ण राजनीति के चलते अड़ंगा डाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने अखिलेश और राहुल का पुतला फूंका सपा और कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का विरोध किया है, जिस...