महोबा, मार्च 29 -- महोबा, संवाददाता। जिले भर में भाजपाईयों ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में पीएम ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं की ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत जैसे मुद्दों पर संवाद किया। रविवार को जिले भर में भाजपाईयों ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। खन्ना स्थित जिला उपाध्यक्ष आकाश दीप सिंह के आवास में भाजना जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कार्यक्रम को सुना। नगर मंडल के बूथों में कार्यक्रम को सुना गया। ऊदल चौक के बूथ नंबर 112 पर सेक्टर संयोजक संतोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, नरेंद्र कुशवाहा, साधना गुप्ता, रामसागर अवस्थी आदि ने कार्यक्रम को सुना। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीएम के मन की बात को सुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...