बागपत, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागपत शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। पदयात्रा शहर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस से प्रारम्भ होकर राष्ट्र वन्दना चौक पहुंची। इसके बाद पदयात्रा शौकत मार्केट, गांधी बाजार व बड़ा बाजार से होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की मातृशक्ति को राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिला है। यह भी पढ़ें- दादरी में नारी शक्ति पदयात्रा निकाली यह भाजपा की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धत...