जहानाबाद, अप्रैल 11 -- 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे महात्मा फूले नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प अरवल, निज संवाददाता । भाजपा जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श...