भाजपाईयों ने जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा राज्यपाल के नाम मांग पत्र
चक्रधरपुर, मई 25 -- चक्रधरपुर। भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की ओर से स्थानीय जनसमस्याओं एवं किसानों के धान भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपा गया। मांग पत्र में भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले समेत पूरे प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और किसानों, वृद्धों, विधवाओं तथा दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। साथ ही बालू की गंभीर समस्या, पेयजल संकट समेत विभिन्न प्रमुख समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि किसानों के लंबित धान भुगतान को अविलंब किया जाए,वृद्धा-विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान हो, पेयजल व्यवस्था बहाल की जाए,सरकारी योजनाओं के लिए बालू उपलब्ध कराया जाए,मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान किया जाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.