भाजपाईयों ने किया लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित
बागपत, जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक के आरंभ में लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान हुई यातनाओं के अपने अनुभव साझा किए। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को जिले के सभी 1081 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत बूथ समिति की बैठक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम तथा बूथ स्तर पर डिजिटल माध्यम से बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आपातकाल का दौर याद कर सिहर उठे लोकतंत्र रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.