काशीपुर, मई 4 -- काशीपुर। पश्चिम बंगाल समेत असम और पांडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और जीत की लहर का असर यहां भी साफ तौर पर देखने को मिला। ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इससे पहले लोग दिनभर टीवी और मोबाइल पर चुनाव के नतीजों पर नजर टिकाए बैठे रहे। चुनाव नतीजों के बाद सोमवार की शाम महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां मेयर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, सुशील शर्मा, लवीश अरोरा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों का जश्न यह भी पढ़ें- खटीमा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया यह भी पढ़ें- बंगाल समेत तीन राज्यों ...