बिजनौर, मार्च 24 -- नूरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने नगर पथ संचलन किया। सोमवार की शाम भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने शिव मन्दिर चौक पर पथ संचलन निकाल रहे स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षो की। सरस्वती शिशु मन्दिर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ का पथ संचलन प्रारम्भ हुआ।पथ संचलन नगर के शिव मंदिर चौक पर पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामन्त्री सुधीर चौहान, प्रदीप कुमार राणा, सौरभ जुनेजा, कमलेश प्रजापति, सुरेंद्र सिंह पाल, अंकित जोशी, व बूथ अध्यक्ष गंगाराम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.