हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला कार्यालय में झंडोंतोलन किया गया। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष दक्षिणी अजय कुशवाहा ने की। संचालन जिला महामंत्री प्रियरंजन दास ने किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस खुशी के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरण कर मुंह मीठा किया गया। वहीं 47 वां स्थापना दिवस मंडल के हर बूथ पर भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन मे...