रामपुर, मार्च 17 -- सैदनगर। सैदनगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सोमवार को सैदनगर चौकी का घेराव किया। उनका आरोप था चौकी इंचार्ज अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। घेराव के दौरान भाजपाइयों ने चौकी पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। उधर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ लोग मिट्टी के ट्रैक्टर चलाने के लिए मुझसे बात करना चाहते थे मैंने साफ मना कर दिया यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है आप बात राजस्व विभाग से करिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...