रामपुर, मई 12 -- रामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित न होने दिए जाने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन स्वार विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने रामपुर स्थित सपा के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर एवं सह प्रभारी दिलीप अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा यह विषय देश की आधी आबादी की आवाज है तथा भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है।ब्लॉक प्रमुख हरीवाला ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे उन राजनीतिक दलों को कभी माफ नहीं करेंगी जो महिला आरक्षण और महिला सम्मान के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी श्रावस्ती सांसद के आवास का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन, लगाए मु...