भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ गोंदलीपोखर और गेतलसूद में निकाला मशाल जुलूस
रांची, जुलाई 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेतलसूद और गोंदलीपोखर में मशाल जुलूस निकाला। गेतलसूद में पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और गोंदलीपोखर में सुनील महतो के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यक्रताओं ने सरकार विरोधी नारा लगाते हुए हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग क़र रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग क़र रहे थे। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान हेमंत सरकार में शिक्षा व्यवस्था व राज्य के विद्यार्थी का भविष्य डेंजर जोन में है। सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- छह साल में हुई सभी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच : अमर बाउरी नैतिकता के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.