भाजपाइयों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
सिद्धार्थ, मई 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतभारी नगर पंचायत स्थित एक मैरेज हॉल में सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में डुमरियागंज व भनवापुर मंडल से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों व जनसंपर्क अभियान को लेकर संवाद किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकारी नीतियों के बारे में जानकारी देना है। भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान किया जाता है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करना चाहिए। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोई भी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.