शामली, अगस्त 14 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शामली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का विशेष जोश दिखाई दिया। गुरूवार को शहर के वीवी इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा कर शुभारंभ प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी मोहित बेनिवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। रैली वीवी इंटर कालेज से शुरू होकर नगर के वर्मा मार्केट, शिव चौक और भिक्की मोड़ से होते हुए विश्वकर्मा पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- उतरौला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गू...