अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- रानीखेत, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली और सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया गया। आक्रोश रैली बाजार क्षेत्र से होते हुए केमू स्टेशन तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभा में अधिक अवसर देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण देश की अधिकांश महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। इससे पहले एक हॉल में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाल विपक्ष का पुतला फूंका भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.