बरेली, अप्रैल 6 -- भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर अपने कैंप कार्यालय साईं सुधा वाटिका में पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण, सभासदगण एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ ध्वजारोहण करके पं दीनदयाल उपाध्याय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभी का मुँह मीठा कराया। राहुल गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और राष्ट्रीय अखंडता एकता के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य सभी को करना होगा।कार्यक्रम में कामता प्रसाद, सभासद महेश शर्मा, दिनेश राठौ...