सहारनपुर, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने सत्तापक्ष में उत्साह भर दिया है, जबकि विपक्ष ने परिणामों पर सवाल उठाए हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। भाजपाइयों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताया और कहा कि अब बारी उत्तर प्रदेश की है, जहां पार्टी बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रचेगी। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। सपा ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव परिणाम निष्पक्ष नहीं हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया और आम आदमी पार्टी ने बिहार चुनाव परिणाम के बाद चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। -बिहार में ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है। यह जीत जनता के विश्वास का परिणाम है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.