हाजीपुर, सितम्बर 12 -- बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिले के युवा आगे आए। भाजपा नेता, जिला आईटी सेल संयोजक नikhil सिंह बंटी एवं बिदुपुर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष, समाजसेवी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में,कमला ट्रस्ट के सहयोग से वैशाली जिले के बिदुपुर के नवानगर पंचायत स्थित सतियारा घाट में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं फूड पैकेट का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत 76 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावितराहत सामग्री का वितरण बाढ़ की वजह से कई परिवारों के सामने भोजन की व्यवस्था तक चुनौती बन गई है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचने से उन्हें बड़ी राहत मिल रही है। पीड़ित परिवारों के बीच पहुंच रहे युवा न सिर्फ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का मानवीय संदेश भी दे रहे हैं। यह भी पढ...