प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए एक दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ये विजय अधर्म पर धर्म और तुष्टिकरण पर राष्ट्रवाद की विजय है।जश्न मनाने वालों में रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, आनंद सोनकर, सुबोध सिंह, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद सिंह, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, रवि केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- संजय ने ढोल पीटा, विजय ने बांटे लड्डू, झालमुड़ी खूब चली; बंगाल, असम, पुडुचेरी विजय पर ब...