फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में जो प्रावधान किए गए हैं उससे भाजपाई खुश हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडेय, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने विचार रखते हुये कहा कि बजट में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बजट आम जनता के हित से जुड़ा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक अस्पताल सभागार में बजट का प्रसारण देखा। इस दौरान चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधान से कार्यकर्ता खुश दिखायी दिये। जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि जो बजट पेश किया गया है उससे देश प्रगति की राह पर और तेजी के साथ बढ़ेगा। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.