लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- मोहम्मदी। महिला आरक्षण बिल को लेकर बुधवार को मोहम्मदी में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में तमाम महिला कार्यकत्रियों ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल के जरिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रही है। इसके लिए बिल लाया गया और यह बिल सपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों की साजिश की वजह से सदन में गिर गया। इस बिल के पास न होने से महिला शक्ति का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, बसंती, बबली , मनोज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आनंद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने विपक्ष को महिलाओं के प्रति संवेदनहीन बताते हुए उनकी प्रगति में बाधा डाल वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.