चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर। कराईकेला बिरसा सेवा संस्थान करंजो में गुरुवार को भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 व 27 जून को होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर अभियान को लेकर चर्चा की गई। शिविर को लेकर भाजपाइयों ने रणनीति बनायी। बैठक में भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, स्वच्छता, साज सज्जा अपेक्षित प्रशिक्षणार्थियों को आमंत्रित करना आदि बिन्दुओं पर विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य आलोक रंजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, लखी बोदरा, रामकृपाल प्रधान, जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, किशोर ...