मुरादाबाद, मार्च 17 -- भाजपा मण्डल बिलारी का पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय आयोजन ब्रजरतन बैंक्विट हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के जिला एवं क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की मूल शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखें। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं सिद्धांतों पर आधारित संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर...