भाजपाइयों ने नेताजी सुभाषचंद्र को दी श्रद्धांजलि
आगरा, अगस्त 18 -- स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस दौरान आकाश दीप रानू, डा. बीडी राना, दिनेश भास्कर, प्रदीप वर्मा, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेताजी की पुण्यतिथि पर नौहट्टा डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा यह भी पढ़ें- नेताजी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.