हापुड़, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिला सशक्तिकरण योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत गुरूवार को भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय से एक रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र को नई दिशा दे रहा है, जहां हर आवाज सुनी जाएगी और हर वर्ग को न्याय मिलेगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वादे किए थे, वह पूरे किए है। इसमें महिलाओं के लिए नारी श...