भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
आजमगढ़, अगस्त 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने देशभक्ति की भावना और राष्ट्र एकता मजबूत संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए यह यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलक्ट्रेट चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.