भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया आजादी का संदेश
बरेली, अगस्त 12 -- भमोरा। भाजपाइयों ने ब्लाक आलमपुर जाफराबाद परिसर से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को आजादी का संदेश दिया है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने तिरंगा फहरा कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाएं व पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप तथा पूर्व ब्लाक वेद प्रकाश यादव भी रहे। ब्लॉक परिसर से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत खेड़ा प्रधानपति धर्मेश राजपूत के आवास पर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। मौके पर ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, रामेंद्र पाल सिंह, अरविंद गौड़, प्रमोद लोधी, रामनिवास राजपूत, सूरजपाल वाल्मीकि, विशाल दीक्षित, रामफूल लोधी, नरेश उपाध्याय, मुस्कान मिश्रा, जयवीर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.