बांदा, अक्टूबर 7 -- बांदा। जिले में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा काआयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री किरण निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नरैनी विधायक ओममणि वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की, संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Orai News: स...