सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- उस्का बाजार। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने किया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में नारेबाजी की। रैली कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के स्टेट बैंक तिराहे, मछली मंडी रोड होते हुए टैक्सी स्टैंड चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में और इंडिया गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। यह भी पढ़ें- नारी वंदन बिल का विरोध करने वाले कमजोर कर रहे हैं लोकतंत्र की भावना इस अवसर पर हेमंत जायसवाल, सत्य प्रकाश राही, राकेश आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.