बरेली, अप्रैल 28 -- भाजपा की ओर से जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और नारी शक्ति ने सहभागिता की। यह पद यात्रा भाजपा नेता ईशान ग्वाल के सान्निध्य में निकाली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दल महिला विरोधी मानसिकता रखते है। उसी मानसिकता के खिलाफ पद यात्रा के माध्यम से जोरदार आक्रोश व्यक्त किया गया। मातृशक्ति की सशक्त उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज अब किसी भी प्रकार के अन्याय और भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा। नारी शक्ति अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कांग्रेस, सपा आदि विपक्षी दलों को इसका सशक्त प्रतिउत्तर देगी। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। और इस ...