सहारनपुर, फरवरी 9 -- भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोदान फिल्म देखकर निर्देशक और एक्टर के कार्यों की सराहना की है। अंबाला रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स में गो-संरक्षण पर आधारित गोदान फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि फिल्म में गोसंरक्षण, गोशालाओं के विस्तार और उनसे जुड़े वैज्ञानिक तथा प्रामाणिक पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रस्तुति दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने फिल्म गोदान की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि अब वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो चुका है कि हमारे शास्त्रों में जो वर्णन गोमाता का किया गया है, वह गाय की महत्वता को देखते हुए किया गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से आरएसएस के विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.