वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। भाजपा के स्थापना दिवस के अंतर्गत ग्राम-बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। लोगों को सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां बताई गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ रोहनिया क्षेत्र के सीर गोवर्धन वार्ड में स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। इस दौरान अंगवस्त्र प्रदान कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे। उधर, जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने ककरमत्ता वार्ड के जलालीपट्टी इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया। ओमप्रकाश प्रियदर्शी, अजय कुमार बिंद, जितेंद्र केशरी, बिहारी पटेल, सतीश प्रजाप...