बरेली, मार्च 19 -- शाही। कस्बा निवासी शिवम शर्मा के जिलामंत्री बनने पर बुधवार को बस अड्डा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैंडबाजे के साथ जुलूस के रूप में सभी उनके आवास पर पहुंचे। शिवम दो बार शाही के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान अनरोध सिंह, डॉ. सुमित शर्मा, बबलू पांडे, प्रिया रस्तोगी, रोहित शर्मा, राहुल गंगवार, ठाकुर अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीप सिंह, मुनेंद्र गिरि गोस्वामी, जितेंद्र सिंह, मुनीश सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...